डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )...
गौरेला। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी तबादला आदेश के तहत गौरेला नगर पंचायत में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) का परिवर्तन किया गया है। वर्तमान CMO नारायण साहू का तबादला करते हुए उन्हें कवर्धा पदस्थ किया गया है।
वहीं, राजेश गुप्ता को गौरेला नगर पंचायत का नया मुख्य नगर पालिका अधिकारी नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की 15 नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के तबादले के तहत यह आदेश जारी किया गया है।
प्रशासनिक फेरबदल के बाद गौरेला नगर पंचायत में नए CMO के रूप में राजेश गुप्ता जल्द ही कार्यभार संभालेंगे, जबकि नारायण साहू कवर्धा में अपनी नई जिम्मेदारी निभाएंगे। माना जा रहा है कि इस बदलाव से स्थानीय निकाय के प्रशासनिक कार्यों में नई गति और प्रभावशीलता देखने को मिलेगी।