मौसाजी जायंट्स बने BPL 2026 के चैंपियन, फाउंडेशन वॉरियर्स उपविजेता


डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )...

बिलासपुर,... बिलासपुर बेसबॉल प्रीमियर लीग (BPL) 2026 के अंतिम दिन रोमांच, संघर्ष और खेल भावना से भरपूर मुकाबले देखने को मिले। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में माँ कामाख्या चैलेंजर्स और लक्ष्मी स्पोर्ट्स फाइटर्स आमने-सामने हुए। शानदार प्रदर्शन करते हुए लक्ष्मी स्पोर्ट्स फाइटर्स ने 3-1 से जीत दर्ज कर तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि माँ कामाख्या चैलेंजर्स चौथे स्थान पर रही।

आयोजन सचिव अख्तर खान ने बताया कि फाइनल मुकाबले के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष प्रिंस भाटिया, जीटीबी ग्रुप ऑफ कॉलेज की अध्यक्ष डॉ. पलक जायसवाल, निखिल खंडेलवाल, सुश्री मिताली घोष, शंकर यादव एवं जावेद अली उपस्थित रहे।

महामुकाबले में मौसाजी जायंट्स ने जीता खिताब

इसके बाद सभी की निगाहें फाइनल मुकाबले पर टिकी थीं, जिसमें फाउंडेशन वॉरियर्स और मौसाजी जायंट्स आमने-सामने थे। मुकाबला शुरू से ही बेहद रोमांचक रहा। पहली इनिंग में फाउंडेशन वॉरियर्स ने दो रन बनाकर 2-0 की बढ़त बनाई, लेकिन दूसरी इनिंग में मौसाजी जायंट्स ने शानदार वापसी करते हुए दो रन बनाकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।

निर्णायक अंतिम इनिंग में फाउंडेशन वॉरियर्स ने एक रन बनाकर 3-2 की बढ़त हासिल की, लेकिन मौसाजी जायंट्स के खिलाड़ियों ने जुझारूपन का परिचय देते हुए अंतिम अवसर में दो महत्वपूर्ण रन बनाकर स्कोर 4-3 कर दिया। इसके बाद शानदार फील्डिंग करते हुए फाउंडेशन वॉरियर्स के तीन बल्लेबाजों को आउट कर मैच अपने नाम कर लिया।

इस तरह मौसाजी जायंट्स ने 4-3 से रोमांचक जीत दर्ज करते हुए बिलासपुर बेसबॉल प्रीमियर लीग (BPL) 2026 का खिताब अपने नाम किया, जबकि फाउंडेशन वॉरियर्स उपविजेता रहे।

पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ प्रदेश के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मंच प्रदान करती हैं।

अंतिम परिणाम

🏆 चैंपियन – मौसाजी जायंट्स
ट्रॉफी एवं ₹21,000 नगद पुरस्कार

🥈 उपविजेता – फाउंडेशन वॉरियर्स
ट्रॉफी एवं ₹15,000 नगद पुरस्कार

🥉 तृतीय स्थान – लक्ष्मी स्पोर्ट्स फाइटर्स
ट्रॉफी एवं ₹11,000 नगद पुरस्कार

🏅 चतुर्थ स्थान – माँ कामाख्या चैलेंजर्स
ट्रॉफी एवं ₹7,000 नगद पुरस्कार

व्यक्तिगत पुरस्कार

बालिका वर्ग

• बेस्ट पिचर – साक्षी ध्रुव (मौसाजी जायंट्स)
• बेस्ट हिटर – अनुष्का (लक्ष्मी स्पोर्ट्स फाइटर्स)
• बेस्ट कैचर – श्रेया खांडे (फाउंडेशन वॉरियर्स)
• प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट – भूमिका श्रीवास (फाउंडेशन वॉरियर्स)

बालक वर्ग

• बेस्ट पिचर – रिक्की लहरें (लक्ष्मी स्पोर्ट्स फाइटर्स)
• बेस्ट हिटर – सूरज सूर्यवंशी (मौसाजी जायंट्स)
• बेस्ट कैचर – अर्शालन शाह (फाउंडेशन वॉरियर्स)
• प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट – हर्ष देवांगन (फाउंडेशन वॉरियर्स)

आयोजन को सफल बनाने में देव रुद्राकर, मोहम्मद जाकिर, परिवेश दीवान, लखन देवांगन, संदीप गाहिरे, अंकुर रजक, शिशिर निषाद, अमितेश बाकरे, तरन्नुम खान, ऋचा प्रजापति, नेहा यादव, हरीश मौर्य, शत्रुघ्न वर्मा, विशाल बंजारे, अभय मंडल और संदीप वर्मा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

"खिलाड़ियों का मंच, प्रतिभाओं की पहचान और चैंपियन बनने की उड़ान" 🏆

Post a Comment

Previous Post Next Post