पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने की प्रवीण झा की सराहना, बोले – संस्कृति से सशक्त होगा नया भारत।

डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )....
बिलासपुर। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में रविवार रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता का केंद्र बना रहा। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण झा सहित नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने समाजसेवी प्रवीण झा की रामलला यात्रा और सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि संस्कृति समाज को जोड़ने की सबसे बड़ी शक्ति है और पाटलिपुत्र मंच नए भारत के सपनों को साकार करने की दिशा में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है।

समारोह में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, केंद्रीय जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह, महापौर पूजा विधानी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, समाज के एसपी सिंह, व्हीएन झा, पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र दास, सचिव सुधीर झा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
शपथ ग्रहण के दौरान अध्यक्ष प्रवीण झा, उपाध्यक्ष ए.के. कंठ एवं राम प्रताप सिंह, सचिव सुधीर झा, सह सचिव रौशन सिंह, कार्यालय सचिव रामसखा चौधरी, संगठन सचिव दिलीप चौधरी, कोषाध्यक्ष धनंजय झा, प्रवक्ता पी.सी. झा एवं राजीव गिरी सहित कार्यकारिणी सदस्य चंद्र किशोर प्रसाद, अजीत पंडित, महेश झा, प्रमोद सिंह, बैजनाथ यादव, रंजय सिंह, चंदन सिंह, मुकेश झा, धीरज झा, अंबिकेश पांडेय, विकास कुमार राय और शौलेन्द्र सिंह ने शपथ ली।
अपने संबोधन में प्रवीण झा ने कहा कि पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच सभी समाजों का साझा मंच है। छठ महापर्व केवल बिहार और उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे समाज की आस्था का पर्व है। उन्होंने आने वाले वर्षों में सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों को और विस्तार देने का संकल्प व्यक्त किया।

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि नई कार्यकारिणी संस्कृति के संरक्षण और विकास के लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य करेगी। वहीं विधायक अमर अग्रवाल ने मंच की 26 वर्षों की संघर्ष यात्रा को याद करते हुए कहा कि एक छोटे से प्रयास से शुरू हुई यह पहल आज राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी है।

समारोह में समाज के गणेश गिरी, अशोक झा, बीबी तिवारी, राघव झा, नागेंद्र सिंह, विजय ओझा, नारायण ठाकुर, अभय नारायण राय, दयानंद पासवान, कन्हैया चौधरी, एसके सिंह, अरुण सिंह, सुनील सिंह, हरिशंकर कुशवाहा, पंकज सिंह, जितेंद्र ठाकुर, जेपी सिंह, कुमुद रंजन सिंह, सपना सराफ, विनोद सिन्हा, सतीश सिंह, शशि मिश्रा, रविंद्र कुशवाहा, मुखदेव यादव, अरविंद सिंह, आरेन सिंह, राम गोस्वामी, निर्भय चौधरी, शिवप्रसाद आगरे, दिलीप श्रीवास, राज किशोर श्रीवास, कमलेश सिंह, रुपेश कुशवाह, श्रवण शर्मा, विनय सिंह, अवधेश गिरी, अनिल सिंह, पवन सिंह, शंकर कुंवर, हेमंत झा, विकास सिंह, पप्पू सिंह, रामदेव यादव, मिथिलेश ठाकुर, राहुल शर्मा, सन्नी गिरी, अनमोल झा, आशीष चौधरी, केशव झा, कुंदन ठाकुर, अंकित झा, प्रिंस झा, प्रदीप झा, शुभम झा, आनंद झा, विद्यानंद झा, जगदानंद झा, अछ झा, अभिषेक ठाकुर, आदित्य ठाकुर, कौशल किशोर झा एवं अभिलाष झा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post