केंद्रीय जेल में बंदी की मौत पर गरमाई राजनीति, अटल श्रीवास्तव ने की न्यायिक जांच और 50 लाख मुआवजे की मांग


डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )....

बिलासपुर। कोटा क्षेत्र के ग्राम दवनपुर निवासी विचाराधीन बंदी नीलू जगत की केंद्रीय जेल बिलासपुर में हुई मौत के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। ने मृतक के परिजनों, ग्रामीणों और आदिवासी समाज के प्रमुखजनों के साथ प्रभारी कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त से मुलाकात कर मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराने की मांग की।

विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि विचाराधीन बंदी राज्य की अभिरक्षा में था, इसलिए उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी शासन और जेल प्रशासन की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच कर दोषियों को कठोर सजा दिलाने तथा लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

उन्होंने मृतक की 24 वर्षीय पत्नी को शासकीय नौकरी और परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग करते हुए कहा कि मृतक अपने पीछे दो वर्षीय बेटी और परिवार की जिम्मेदारियां छोड़ गया है। ऐसे में पीड़ित आदिवासी परिवार के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए शासन को आर्थिक सहायता प्रदान करनी चाहिए।

इस दौरान प्रभारी कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त से मुलाकात के बाद जेल अधीक्षक ने मृतक के परिजनों को 7.5 लाख रुपये का मुआवजा शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

विधायक अटल श्रीवास्तव ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। परिजनों और समाजजनों ने घटना की सीसीटीवी फुटेज देखने की मांग की, जिस पर विधायक के निर्देश के बाद जेल प्रशासन ने परिवार को घटना का सीसीटीवी वीडियो दिखाया।

इस अवसर पर , , , , , , सहित मृतक के परिजन, समाजजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post