डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )....
बिलासपुर.... भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए बिलासपुर शहर जिले के विभिन्न मंडलों में संगठन प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। इस सूची में सबसे अधिक चर्चा बिलासपुर दक्षिण मंडल में मनीष अग्रवाल को संगठन प्रभारी बनाए जाने को लेकर हो रही है। राजनीतिक और संगठनात्मक गलियारों में इसे मनीष अग्रवाल की बढ़ती स्वीकार्यता, मजबूत पकड़ और वर्षों से किए जा रहे जमीनी कार्यों का बड़ा सम्मान माना जा रहा है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष Kiran Singh Deo, प्रदेश महामंत्री (संगठन) Pawan Sai के मार्गदर्शन तथा संभाग प्रभारी एवं सहप्रभारी की सहमति से भाजपा जिला बिलासपुर शहर कोर ग्रुप की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष Deepak Singh ने नियुक्तियों की घोषणा की। सूची जारी होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बिलासपुर दक्षिण जैसे महत्वपूर्ण और रणनीतिक मंडल की जिम्मेदारी मनीष अग्रवाल को सौंपना संगठन में उनके बढ़ते प्रभाव का स्पष्ट संकेत है। लंबे समय से वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने और पार्टी कार्यक्रमों को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी कार्यशैली हमेशा टीम भावना, अनुशासन और संगठन विस्तार पर केंद्रित रही है।
भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मनीष अग्रवाल की पहचान एक सक्रिय और सहज नेता के रूप में बन चुकी है, जो हर कार्यकर्ता से सीधे संवाद बनाए रखते हैं। पार्टी के आंदोलनों, जनसंपर्क अभियानों और संगठनात्मक बैठकों में उनकी लगातार सक्रिय उपस्थिति ने उन्हें अलग पहचान दिलाई है। यही कारण है कि संगठन ने उन पर भरोसा जताते हुए बिलासपुर दक्षिण मंडल जैसे अहम क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी है।
संगठन में हुई इस नई नियुक्ति के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज हो गई है कि आने वाले समय में भाजपा संगठन में मनीष अग्रवाल की भूमिका और अधिक मजबूत हो सकती है। कार्यकर्ताओं ने भी उनकी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए इसे मेहनती और समर्पित कार्यकर्ता के सम्मान के रूप में देखा है।
भाजपा मंडल संगठन प्रभारी एवं सह-प्रभारी की घोषित सूची
बिलासपुर विधानसभा
बिलासपुर पश्चिम – संगठन प्रभारी: संदीप दास, सहप्रभारी: धीरेंद्र केशरवानी
बिलासपुर दक्षिण – संगठन प्रभारी: मनीष अग्रवाल, सहप्रभारी: महेश चंद्रिकापुरे
बिलासपुर मध्य – संगठन प्रभारी: राजेश मिश्रा, सहप्रभारी: मनीष शुक्ला
बिलासपुर पूर्वी – संगठन प्रभारी: प्रवीर सेन गुप्ता, सहप्रभारी: जुगल अग्रवाल
बिलासपुर उत्तर – संगठन प्रभारी: रमेश लालवानी, सहप्रभारी: अरविंद बोलर
बिलासपुर रेलवे – संगठन प्रभारी: पंकज तिवारी, सहप्रभारी: निम्मा जीववानी
बिल्हा विधानसभा
तखतपुर – संगठन प्रभारी: संतोष कौशिक, सहप्रभारी: ईश्वर देवांगन
सकरी – संगठन प्रभारी: दिनेश राजपूत, सहप्रभारी: सतीश सोनकर
काठाकोनी – संगठन प्रभारी: श्याम सिंह ध्रुव, सहप्रभारी: हर्षप्रसाद कौशिक
गनियारी – संगठन प्रभारी: अश्वनी शर्मा, सहप्रभारी: योगेश गुप्ता
विजयपुर – संगठन प्रभारी: कृष्ण कुमार साहू, सहप्रभारी: उत्तरा कश्यप