दक्षिण कोशल क्रिकेट लीग : राजनांदगांव पुलिस और डॉक्टर्स यूनिटी ने नॉकआउट में बनाई जगह

डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )....
बिलासपुर...
छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के तत्वावधान में आयोजित दक्षिण कोशल क्रिकेट लीग के चौथे संस्करण के सातवें दिन चार रोमांचक मुकाबले खेले गए। दिनभर चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
पहला मुकाबला कबीरधाम पुलिस और राजनांदगांव पुलिस के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजनांदगांव पुलिस ने निर्धारित 8 ओवरों में 46 रन बनाए। जवाब में कबीरधाम पुलिस की टीम ने लक्ष्य को 2 ओवर शेष रहते हासिल कर लिया। इस मैच में करन को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 2 ओवर में मात्र 3 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
दूसरा मुकाबला सीवी रमन यूनिवर्सिटी और डॉक्टर्स यूनिटी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में डॉक्टर्स यूनिटी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और नॉकआउट की ओर मजबूत कदम बढ़ाया।

तीसरा मैच रायपुर पुलिस और राजनांदगांव पुलिस के बीच खेला गया। रायपुर पुलिस द्वारा दिए गए 53 रन के लक्ष्य को राजनांदगांव पुलिस ने 20 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए देवेंद्र को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दिन का चौथा और अंतिम मुकाबला रायपुर पुलिस और कबीरधाम पुलिस के बीच खेला गया। इस मैच में रायपुर पुलिस ने शानदार जीत दर्ज की। रायपुर पुलिस के खिलाड़ी ललित दिवाकर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में 49 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच बने।

Post a Comment

Previous Post Next Post