डेली न्यूज़ टाइम्स ( जिया उल्ला खान )...जीपीएम..
माधवराव सप्रे ग्राउंड में आयोजित अरपा कप क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे इंटक जिला अध्यक्ष इदरीश अंसारी ने अपनी टीम के साथ मैच का टॉस कराया। इस दौरान उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल को खेल भावना के साथ खेलने की नसीहत दी।
उन्होंने कहा कि हार और जीत खेल का हिस्सा है, इसलिए हारने वाली टीम को अपना मनोबल कमजोर नहीं होने देना चाहिए, वहीं जीतने वाली टीम को आगे और बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करना चाहिए।
इंटक जिला अध्यक्ष इदरीश अंसारी ने सफल आयोजन के लिए अरपा क्रिकेट कमेटी की सराहना की। साथ ही कमेंटेटर पवन पाण्डेय की तारीफ करते हुए कहा कि आने वाले समय में उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर कमेंट्री करने का अवसर जरूर मिलेगा।
उन्होंने अरपा क्रिकेट कमेटी के मनोज विश्वकर्मा एवं पूरी टीम को भविष्य में भी ऐसे आयोजन करते रहने के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और जिले का नाम पूरी दुनिया में रोशन होगा।