डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )...
जिला जीपीएम....
जीपीएम जिले के जल संसाधन संभाग अंतर्गत मरवाही डिवीजन में बरपारा (भदौरा) में बन रहे एनिकट निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जानकारी सामने आई है। आरोप है कि निर्माण कार्य में विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से शासन को करोड़ों रुपये की चपत लगाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार एनिकट का फाउंडेशन नियमानुसार जमीन के भीतर खुदाई कर मजबूत एवं ठोस आधार तैयार करते हुए बनाया जाना चाहिए था, लेकिन मौके पर फाउंडेशन जमीन के ऊपर ही तैयार कर दिया गया है। इससे निर्माण की गुणवत्ता और मजबूती पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
बताया जा रहा है कि बरपारा (भदौरा) में निर्माण कार्य स्वीकृत डिजाइन एवं मापदंडों के अनुरूप नहीं कराया जा रहा है। मामले की जानकारी और दस्तावेज प्राप्त करने के लिए सूचना के अधिकार (RTI) के तहत विभाग से जानकारी मांगी गई है, लेकिन अब तक संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।
स्थानीय लोगों में इस मामले को लेकर भारी नाराजगी है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा वीडियो और दस्तावेजों के साथ चैनल पर किया जाएगा।