बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 4 महादेव नगर में अवैध प्लाटिंग का खेल, भू-माफिया के हौसले बुलंद, प्रशासन खामोश

बिलासपुर के महादेव नगर में अवैध प्लाटिंग का खेल, भू-माफिया के हौसले बुलंद, प्रशासन खामोश
डेली न्यूज़ टाइम्स.....बिलासपुर...( जिया उल्ला खान )....
मुरुम और ईंटों से बना दिए रास्ते, कई प्लॉट की हो चुकी बिक्री, कलेक्टर के आदेशों की उड़ रही धज्जियां
बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 4 स्थित महादेव नगर, घुरू इलाके में इन दिनों अवैध प्लाटिंग का खेल जोर-शोर से चल रहा है। भू-माफिया द्वारा मुरुम और ईंट के टुकड़ों से बाकायदा रास्ता तैयार कर जमीन को प्लॉट में तब्दील किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक यहां कई प्लॉट की बिक्री भी की जा चुकी है।

हैरानी की बात यह है कि कलेक्टर द्वारा अवैध प्लाटिंग पर सख्त कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए जाने के बावजूद जिम्मेदार विभाग मौन साधे हुए हैं। इससे भू-माफिया के हौसले और भी बुलंद नजर आ रहे हैं।
अब देखना होगा कि प्रशासन कब जागता है और इस अवैध कारोबार पर लगाम लगती है या नहीं।


पूरी खबर देखिए Daily News Times के अगले एपिसोड में, वीडियो और विस्तृत रिपोर्ट के साथ।

Post a Comment

Previous Post Next Post