सारंगढ़ सर्विसेज और पुलिस परिवार बिलासपुर ने नॉक आउट में प्रवेश किया

डेली न्यूज़ टाइम्स.. ( जिया उल्ला खान )...
बिलासपुर.....
छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के तत्वाधान में आयोजित दक्षिण कोशल क्रिकेट लीग के चौथे वर्ष में छठवें दिन चार मैच खेले गए जिसमें पहला मैच बिलासपुर टाइटन और आर ई एफ के मध्य खेला गया जिसमें बिलासपुर टाइटन ने जीत दर्ज की एवं अनीश इस मैच के मैन ऑफ द मैच चुने गए.....
दूसरा मैच पुलिस परिवार बिलासपुर और लोरमी एजुकेशन के मध्य खेला गया जिसमें पुलिस परिवार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 110 रन बनाए जिसमें इमरान खान ने 25 गेंदों में शानदार 52 रनों की पारी खेली एवं मैन ऑफ द मैच बने इस मैच को पुलिस परिवार ने 32 रनो से जीता तीसरा मैच सारंगढ़ सर्विसेज और आर ई एफ के मध्य खेला गया जिसमें आर ई एफ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 75 रन बनाए जिसे सारंगढ़ सर्विसेज 1 ओवर शेष रहते ही हासिल कर लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच संजय रहे जिन्होंने 2 ओवर में 10 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट लिए इस तरह से इस मैच में सारंगढ़ सर्विसेज ने जीत दर्ज की दिन का चौथा व अंतिम मैच सारंगढ़ सर्विसेज एवं बिलासपुर टाइटन के मध्य खेला गया जिसमें बिलासपुर टाइटन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों मे 49 रन बनाए जिसे सारंगढ़ सर्विसेज ने 4 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया और जीत दर्ज की इस मैच के मैन ऑफ द मैच मनोज नायक रहे जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट लिए एवं बल्लेबाजी में 1 गेंद पर चार रन बनाकर नाबाद रहे और इस तरह सारंगढ़ सर्विसेस के कप्तान भगवत सिंह जांगड़े के सफल नेतृत्व में टीम ने प्री क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया।p

Post a Comment

Previous Post Next Post