डेली न्यूज़ टाइम्स....( जिया उल्ला खान ).....
बिलासपुर...
Aadharshila Vidya Mandir New Sainik School ने सत्र 2025-26 के CBSE कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल की है। विद्यालय के 80 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 13 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में विनायक गुप्ता, कात्यायनी साहू और वैशाली साहू ने 97% अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। इसके अलावा गूंज सिंह पटेल एवं सुजाता साहू ने 96%, विद्या राजपूत ने 95%, प्रणव कुमार सोनी एवं यूनिट साहू ने 94%, सोमेश कश्यप एवं मोहम्मद इमदाद हुसैन ने 93%, जबकि अगस्त्य निगम एवं एकता अग्रवाल ने 91% तथा हर्ष नायक ने 90% अंक अर्जित किए।
विद्यालय प्रबंधन ने इस शानदार सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित प्रयास और अभिभावकों के सहयोग को दिया है। प्रबंधन के अनुसार विद्यालय के School Integrated Program (SIP) तथा प्रभावी Teaching Methodology ने इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
Activity-based learning, concept clarity, regular assessment और personalized guidance के माध्यम से विद्यार्थियों की विषयों पर मजबूत पकड़ विकसित की गई। साथ ही 5A आधारित शिक्षण पद्धति—Aim, Action, Analysis, Application एवं Assessment ने विद्यार्थियों की विश्लेषणात्मक क्षमता और आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद की।
विद्यालय की इस सफलता का श्रेय Vikas Sir (Science Expert), Mukesh Sir (Mathematics Expert), Mr. Pritam, Mr. Ritesh, Mr. Diptanshu, Ms. Surbhi, Ms. Mousmi, Ms. Sonali, Mr. Tejeswar, Mr. Amitesh, Ms. Uma, Ms. Shradha John, Mr. Rohan, Ms. Jagriti, Mr. Satyanarayan सहित समस्त अनुभवी शिक्षकों को जाता है, जिनके मार्गदर्शन ने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट परिणाम दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विद्यालय के Chairman डॉ. अजय श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम अनुशासन, दृढ़ संकल्प और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का उत्कृष्ट उदाहरण है।
वहीं Director श्री एस. के. जनस्वामी ने इसे सुव्यवस्थित शैक्षणिक योजना एवं सतत मूल्यांकन का परिणाम बताया।
प्राचार्य जी. आर. मधुलिका ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयास का प्रतिफल है तथा विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।