डेली न्यूज़ टाइम्स.... ( जिया उल्ला खान )....
बिलासपुर /सक्ती....
सक्ती स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है। मृतकों में छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के श्रमिक शामिल हैं, जो ठेका मजदूर के रूप में कार्यरत थे।
जिला प्रशासन की ओर से जारी सूची में मृत मजदूरों का पूरा ब्यौरा शामिल है, जबकि घायलों की सूची अभी जारी नहीं की गई है। अधिकारियों के अनुसार घायलों की सूची भी जल्द जारी कर दी जाएगी।
मृतकों की सूची इस प्रकार है:
गिरीश कुमार – सोनबरसा, भागलपुर (बिहार)
अमृत लाल पटेल – एन 91, मंजहापारा डब्ल्यू एन 04, डभरा (सक्ती)
ठंडा राम लहरे – जमगहन, मालखरौदा (सक्ती)
तरुण कुमार ओझा – रोहराबांध सिंदरी, धनबाद (झारखंड)
आकिब खान – पेंठन, दरभंगा (बिहार)
सुसांता जाना – किस्मत बाजकुल, तेथीबारी, मिदनापुर (पश्चिम बंगाल)
अब्दुल करीम – बोकारो (झारखंड)
उदय सिंह यादव – खरसिया, रायगढ़ (छत्तीसगढ़)
शेख सेफुद्दीन – चांपी, हल्दिया, पूर्व मिदनापुर (पश्चिम बंगाल)
पप्पू कुमार – पिपरखंड, सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)
अशोक परहिया – पलामू (झारखंड)
मानस गिरी – नारायणदरी, पूर्व मिदनापुर (पश्चिम बंगाल)
बृजेश कुमार – पिपरखंड, सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)
रमेश्वर महिलांगे – ग्राम-हर्दी, विशाला, खिरोरा, जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)
कार्तिक महतो – पुरुलिया, पिर्रा (पश्चिम बंगाल)
नदीम अंसारी – देवरघटा, फगुरम (सक्ती)
शिवनाथ मुर्मू – पुरुलिया, पिर्रा (पश्चिम बंगाल)
बताया जा रहा है कि सभी मृतक ठेका मजदूर थे। घटना के बाद प्रशासन और राहत दल मौके पर मौजूद हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।