कड़ी धूप में भी मजदूरों के बीच पहुंच रहे इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी, आरा मिलों का किया दौरा

डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )...
जिला जीपीएम.....
भीषण गर्मी के बावजूद इंटक परिवार अपने जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी के नेतृत्व में लगातार मजदूरों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं और सुविधाओं की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है। इसी क्रम में आज इंटक जिला अध्यक्ष ने विभिन्न आरा मिलों का दौरा कर मजदूरों से मुलाकात की और उनकी मजदूरी, सुरक्षा तथा बीमा जैसी जरूरी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
दौरे के दौरान जगदीश प्रसाद शर्मा, दिनेश गोयल, गौरव शर्मा और मुकेश स्वामी सहित इंटक परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने अलग-अलग आरा मिलों में पहुंचकर मजदूरों से चर्चा की और उनकी मजदूरी, सुरक्षा एवं बीमा से जुड़ी जानकारियां लेने के बाद आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी कराए।
भीषण गर्मी के बीच जहां आम लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं, वहीं इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए लगातार मजदूरों के बीच सक्रिय नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इंटक परिवार के सदस्य भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर दौरे में शामिल हो रहे हैं, जो संगठन के प्रति उनके जुड़ाव और विश्वास को दर्शाता है।
जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने बताया कि संगठन अपने निर्धारित लक्ष्य के काफी करीब पहुंच चुका है और बहुत जल्द जिले के अंतिम मजदूर तक पहुंचने का प्रयास पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद सभी सदस्य 1 मई को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस की तैयारियों में जुट जाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post