डेली न्यूज़ टाइम्स.. ( जिया उल्ला खान )...
गौरेला पेंड्रा मरवाही.....
महिषादल (पश्चिम बंगाल) में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक चुनावी रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से सौजन्य भेंट की और संगठनात्मक विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की।
सिद्धार्थ दुबे ने इस मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ में नितिन नवीन जी के प्रथम आगमन का औपचारिक अनुरोध किया, जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्नेहपूर्वक शीघ्र छत्तीसगढ़ आने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित थे, जिनमें दिल्ली मेहरौली के विधायक गजेंद्र यादव जी, ओड़िशा सरकार के मंत्री सम्पत शैन जी, और लखनऊ के जिला अध्यक्ष अरुण सिंह जी शामिल थे।
सिद्धार्थ दुबे जी की इस पहल ने यह सिद्ध कर दिया कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन की एकता और कार्यकर्ताओं के साथ सीधे संवाद की विशेषता है, जो इसे एक मजबूत और अनुशासित पार्टी बनाती है। रैली में भाजपा के पक्ष में पश्चिम बंगाल में बढ़ते जनसमर्थन और पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह भी देखा गया।
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं, जो आगामी चुनावों में भाजपा के लिए नई ऊँचाइयों को छूने का संकेत है।