डेली न्यूज़ टाइम्स.......
गौरेला... जीपीएम जिले के गौरेला नगर के भट्टाटोला मोहल्ले में लंबे समय से अवैध कबाड़ कारोबार संचालित होने की जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक इस कबाड़ दुकान में आसपास क्षेत्रों से अवैध कबाड़ लाकर खपाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस कारोबार के जरिए चोरी के सामानों की भी खरीद-फरोख्त की जा रही है, जिससे क्षेत्र में संदेह और नाराजगी का माहौल बना हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार इस अवैध कबाड़ कारोबार का संचालन प्रदीप नामक व्यक्ति द्वारा पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बिना किसी वैध अनुमति के यह कारोबार खुलेआम चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कबाड़ दुकान में संदिग्ध सामानों की लगातार आवाजाही बनी रहती है, जिससे चोरी की घटनाओं को बढ़ावा मिलने की आशंका है। इसके बावजूद नगर निगम प्रशासन और पुलिस प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।
अब देखना यह होगा कि नगर पालिका और पुलिस प्रशासन इस अवैध कबाड़ कारोबार पर कब तक कार्रवाई करता है, या फिर यह अवैध धंधा इसी तरह बेखौफ चलता रहेगा।