डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान.....
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार के तहत बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री संगठन श्री पवन साय एवं जिलाध्यक्ष श्री मोहित जायसवाल के मार्गदर्शन में, तथा मंडल अध्यक्ष श्री पवन हरिओम कश्यप की अनुशंसा पर पूर्व मंडल बेलतरा के युवा मोर्चा पदाधिकारियों की सूची जारी की गई।
इसी क्रम में दीपक मुदलियार को कार्य समिति सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि वे संगठन को मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने में अहम भूमिका निभाएंगे। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का भी आशीर्वाद उनके साथ है, जिससे उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है।