इंटक जिला कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब आंबेडकर जयंती, मजदूरों के हक पर जोर

डेली न्यूज़ टाइम्स...

जीपीएम - राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी के नेतृत्व में भीमराव रामजी आंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर दलित समाज के लोगों के साथ बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम में देवर गांव सिंचाई कॉलोनी से विशेष रूप से लोगों को आमंत्रित किया गया था। जयंती समारोह के दौरान इंटक परिवार के सदस्यों ने बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस दौरान जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने दलित समाज के मजदूर नरेंद्र सिंह सतनामी की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरे पक्ष से 50 हजार रुपए का समझौता कराया। साथ ही मजदूर को राशि दिलाने के लिए नोटरी एफिडेविट भी कराया गया।

अपने संबोधन में इदरीस अंसारी ने कहा कि आज मजदूर, गरीब, किसान और आदिवासी वर्ग को जो अधिकार मिल रहे हैं, वे बाबा साहेब द्वारा बनाए गए संविधान और कानून की देन हैं। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर मजदूर विरोधी कानून लाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इंटक संगठन इसके विरोध की तैयारी पूरे देश में कर रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि इंटक हमेशा से मजदूरों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ती आई है और आगे भी यह संघर्ष जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post