डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )....
जिला जीपीएम....
गैस सिलेंडर वितरण में लापरवाही को लेकर सियाराम गैस एजेंसी के खिलाफ उपभोक्ताओं ने दूरभाष के माध्यम से इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी से शिकायत की।
शिकायत मिलते ही इदरीस अंसारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल फूड इंस्पेक्टर राहुल राजपूत से संपर्क किया और उपभोक्ताओं को तुरंत गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिला तो वे स्वयं उपभोक्ताओं के साथ धरने पर बैठेंगे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए फूड इंस्पेक्टर राहुल राजपूत ने तुरंत हस्तक्षेप किया और सभी शिकायतकर्ता उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया गया
इस कार्रवाई के बाद इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने सियाराम गैस एजेंसी को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर घर-घर पहुंचाया जाए। यदि भविष्य में इस तरह की शिकायत दोबारा मिली तो एजेंसी का लाइसेंस निरस्त कराने की मांग की जाएगी।
इंटक जिला अध्यक्ष की इस त्वरित कार्रवाई से उपभोक्ताओं में खुशी का माहौल है। उपभोक्ताओं का कहना है कि वे कई दिनों से एजेंसी के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं दिया जा रहा था। समय पर हस्तक्षेप होने से उन्हें राहत मिली है।