सीबीएसई 10वीं में आयुषी वैष्णव का शानदार प्रदर्शन, 93% अंक लाकर बढ़ाया गौरेला का मान

डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिला जीपीएम....
– केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए, जिसमें इस बार भी जिले के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
गौरेला के DAV MPS सारबहरा की छात्रा आयुषी वैष्णव ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने स्कूल बल्कि पूरे नगर का नाम रोशन किया है। आयुषी, पिता प्रदीप वैष्णव की पुत्री हैं और अपनी इस उपलब्धि के साथ जिले के टॉपर्स की सूची में शामिल हुई हैं।

आयुषी की इस सफलता से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। शिक्षकों ने इसे उनकी मेहनत और अनुशासन का परिणाम बताया है।

जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आयुषी और अन्य सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

गौरेला के छात्रों का यह प्रदर्शन आने वाले वर्षों के लिए प्रेरणा बन रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post