बिलासपुर बना सब जूनियर बेसबॉल में ओवरआल चैंपियन


डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान ).... खेल डेस्क....
26वी सब जूनियर राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता बालक/बालिका  का आयोजन   बिलासपुर मे 12 एवं 13 अप्रैल 2026 छत्तीसगढ़ स्कूल मैदान बिलासपुर मे सम्पन्न हुवा जिसमे प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया आयोजन सचिव अख्तर खान ने बताया कि समापन समारोह में अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ पलक जायसवाल प्रदेश महासचिव सुश्री मिताली घोष प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कैरोलाइन सत्तूर कोषाध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा फाउंडर मेंबर मृत्युंजय शर्मा मौजूद थे। इस प्रतियोगिता में प्रदेश की 9 जिलों ने भाग लिया जिसमें रायपुर 
दुर्ग
कोरबा
बिलासपुर 
कवर्धा
दंतेवाड़ा
बेमेतरा 
महासमुन्द
मुंगेली

इस प्रतियोगिता मे बालक वर्ग मे 
विजेता - बिलासपुर 
उपविजेता - दंतेवाड़ा 

बालिका वर्ग मे 
विजेता - बिलासपुर 
उपविजेता - बेमेतरा 


बालक वर्ग मैच 
1 मैच 
करबा विरुद्ध मुंगेली 
के मध्य खेला गया जिसमे मुंगेली टीम ने मैच 03-00 से जीता ।
2 मैच 
महासमुंद विरुद्ध बेमेतरा के मध्य खेला गया जिसमे बेमेतरा टीम ने मैच 05-01 से जीता ।
3 मैच
रायपुर विरुद्ध कवर्धा के मध्य खेला गया जिसमे कवर्धा टीम ने मैच 03-00 से जीता ।
4 मैच 
दुर्ग विरुद्ध दंतेवाड़ा के मध्य खेला गया जिसमे दंतेवाड़ा टीम ने मैच 07-00 से जीता । 
  प्रथम सेमीफाइनल मैच
बिलासपुर विरुद्ध कवर्धा के मध्य खेला गया जिसमे बिलासपुर टीम ने  04-02 से मैच जीता और फाइनल मे प्रवेश किया । 
दूसरा सेमीफाइनल मैच 
बेमेतरा विरुद्ध दंतेवाड़ा के मध्य खेला गया जिसमे दंतेवाड़ा टीम ने मैच 05-00 से मैच जीता और फाइनल मे प्रवेश किया । 
फाइनल मैच 
बिलासपुर विरुद्ध दंतेवाड़ा के बीच खेला गया जिसमे बिलासपुर कि टीम ने मैच को शानदार तरीके से  02-00 के स्कोर से  फाइनल जीता ।
बालिका वर्ग मे 
1 मैच 
बेमेतरा विरुद्ध कवर्धा के मध्य खेला गया जिसमे बेमेतरा टीम ने 08-00 से मैच जीता ।
2 मैच 
कोरबा विरुद्ध रायपुर के मध्य रहा जिसमे कोरबा टीम ने 02-01 से मैच जीता ।
3 मैच महासमुंद विरुद्ध दुर्ग के मध्य खेला गया जिसमे महासमुन्द तीन ने 01-00 से मैच जीता।
4 मैच 
बिलासपुर विरुद्ध दंतेवाड़ा के मध्य खेला गया जिसमे बिलासपुर टीम ने मैच 05-02 से जीता।
प्रथम  सेमीफाइनल मैच 
बेमेतरा विरुद्ध कोरबा के मध्य खेला गया जिसमे बेमेतरा टीम ने यह मैच 05-01 से जीता और फाइनल मे प्रवेश किया ।
दूसरा सेमीफाइनल मैच 
महासमुंद विरुद्ध बिलासपुर के मध्य खेला गया जिसमे बिलासपुर टीम ने यह मैच 05-00 से जीता और फाइनल मे अनी गजह बनाई । 
 फाइनल मैच 
बिलासपुर विरुद्ध बेमेतरा के मध्य खेला गया जिसमे बिलासपुर टीम ने  यह मैच को 07- 04 से जीता और वही बिलासपुर  कि टीम दोनो वर्गो मे विजेता रही ।

इस प्रतियोगिता मे चयनित खिलाड़ी 
31 वी सब जूनियर राष्ट्रीय बेसबॉल प्रतियोगिता जो दिनांक 24 से 29 मई 2026 तक KIIT यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर ओड़िशा मे आयोजित होने वाले प्रतियोगिता मे भाग लेंगे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post