बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: एसएसपी रजनेश सिंह ने जारी की ट्रांसफर सूची, कई थाना प्रभारियों का हुआ तबादला

डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )  ..
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से एसएसपी रजनेश सिंह ने बड़ा फेरबदल करते हुए अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न थानों और इकाइयों में पदस्थ निरीक्षकों एवं उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है।
सूची के अनुसार निरीक्षक दामोदर मिश्रा को एयरपोर्ट चकरभाठा सुरक्षा से हटाकर थाना प्रभारी हिर्री बनाया गया है। वहीं निरीक्षक बृजेश तिवारी को थाना हिर्री से एयरपोर्ट चकरभाठा सुरक्षा में पदस्थ किया गया है। निरीक्षक कृष्णदेव सिदार को अजाक से हटाकर मस्तूरी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह निरीक्षक गोपाल कृष्ण सतपथी को रक्षित केंद्र से प्रभारी एफएसएल, निरीक्षक राजीव सिंह को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी तखतपुर, निरीक्षक उमेश कुमार साहू को करगीरोड से अजाक, तथा निरीक्षक टीपीएस रंगा को एफएसएल से थाना प्रभारी सिरगिट्टी बनाया गया है।

उप निरीक्षकों में भी बदलाव करते हुए राजेश दास को आईजी कार्यालय से थाना प्रभारी कोनी, संजय सिंह को रक्षित केंद्र से निरीक्षक कानून व्यवस्था, नूपुर केवट को कानून व्यवस्था शाखा में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा अवनीश पाठक, अभय सिंह बैस सहित अन्य अधिकारियों के भी कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है।
जूनियर अधिकारियों में जे. ओंकार दीवान को चौकी मंगला से प्रभारी पुलिस कंट्रोल रूम बिलासपुर तथा जे. ओमप्रकाश कुडे को सिविल लाइन से चौकी प्रभारी मंगला बनाया गया है।

एसएसपी द्वारा जारी इस आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस व्यापक फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post