बिलासपुर: अवैध संबंध के शक में खूनी वारदात, महिला की हत्या, 7 गंभीर घायल — रतनपुर थाना क्षेत्र में तनाव

डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )....
बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पेंडरवा गांव में देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अवैध संबंध के शक में हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सुमित श्रीवास, नैतिक श्रीवास और उनके अन्य साथियों ने शेख सलीम के परिवार पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद इलाके में साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियो को तत्काल दबोचा... फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post