डेली न्यूज़ टाइम्स.... ( जिया उल्ला खान )....
गौरेला, जीपीएम – हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को गौरेला नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन शाम 5 बजे से प्रारंभ होकर प्रभु इच्छा तक चलेगा।
आयोजन की शुरुआत शिव मंदिर, पुराना गौरेला से होगी, जहां से शोभायात्रा संजय चौक तक निकलेगी। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।
शोभायात्रा में सुजीत धुमाल की प्रस्तुति, कोलकाता की आकर्षक झांकियां, हरियाणा के बड़े हनुमान, विशाल गोरिल्ला आकर्षण, मधुसूदन डीजे और श्री राम दरबार की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके अलावा बड़ी काली मां की झांकी भी श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगी।
आयोजकों द्वारा सभी हिंदू भाई-बहनों को इस पावन अवसर पर सादर आमंत्रित किया गया है, ताकि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ाएं और धार्मिक उत्सव का हिस्सा बनें