स्व. बिसाहू दास महंत की जयंती पर जीपीएम जिले में श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर हुआ माल्यार्पण

डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )....
जिला जीपीएम.....पूर्व मंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महंत जी की जयंती के अवसर पर नगर पालिका पेंड्रा में स्थापित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मरवाही के पूर्व विधायक डॉ. के.के. धुरू सहित कांग्रेस संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने स्व. महंत जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने एवं उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर डॉ. के.के. ध्रुव, मनोज गुप्ता, राकेश जलन, प्रशांत श्रीवास, बूंद कुंवर, जेलेश सिंह, बेचू अहिरेस, विद्या राठौर, जयदत्त तिवारी, दया वाकरे, राम निवास तिवारी, आमिर अली सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post