बिलासपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट आज से खेल परिसर मे , 48 टीमें रात्रिकालीन टूर्नामेंट में दिखाएंगी जोरदार दम


बिलासपुर.....
बिलासपुर में आज से राज्य स्तरीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों के ‘वर्ल्ड कप’ के रूप में प्रसिद्ध दक्षिण कोशल क्रिकेट लीग (डीकेसीएल) के चौथे सीजन की शुरुआत 27 अप्रैल से होगी। यह प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के तत्वावधान में बिलासपुर के सरकंडा स्थित खेल परिसर में आयोजित किया जाएगा
टूर्नामेंट के मुकाबले रात 8 बजे से खेले जाएंगे। इस बार खेल के साथ मनोरंजन का तड़का लगाने के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार मन कुरेशी को टूर्नामेंट का आधिकारिक ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है, जो उद्घाटन समारोह में अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, माय एफएम 94.3 इस आयोजन का आधिकारिक रेडियो पार्टनर रहेगा।

इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के लगभग 17 से 18 जिलों की कुल 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल वर्मा करेंगे।
उद्घाटन समारोह में पूर्व महापौर रामशरण यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान, डीबी वेंचर के डायरेक्टर धीरेंद्र बाजपेयी, यूनिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. अंकित ठकराल और उन्नति इंफ्राबिल्ड के डायरेक्टर श्रवण श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी के डायरेक्टर प्रिंस भाटिया विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post