बिलासपुर ब्लू की लगातार चौथी जीत...जशपुर को 52 रनों से हराकर सीनियर टी-20 एलीट ग्रुप में जगह बनाई ....( मेंस सीनियर प्लेट ग्रुप टी-20 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता 2026- 27)

डेली न्यूज़ टाइम्स...( जिया उल्ला खान )...
बिलासपुर.....

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित मेंस सीनियर प्लेट ग्रुप T20 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

 जिसमें आज बिलासपुर ब्लू ने अपना सेमीफाइनल मैच  जशपुर के मध्य भिलाई के सेक्टर 10 मैदान में खेला।
 जशपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और

 बिलासपुर ब्लू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट होकर 225 रन बनाएं।

 बिलासपुर ब्लू की ओर नयन राजकुमार चवन 81 रन, पवन परनाते 80 रन और मोहम्मद इरफान ने नाबाद  53 रनों की पारी खेली।

जशपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए अवधेश कुमार जायसवाल और मनीष पन्ना ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।

 इसके पश्चात जशपुर ने 226 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.2 ओवर में 173 बनाकर पूरी टीम आउट हो गई।

 जिसमें अवधेश कुमार जायसवाल ने 65 रन और सुयश वस्त्रकार ने 32 रनो की पारी खेली।

 बिलासपुर ब्लू की ओर से गेंदबाजी करते हुए तेज गेंदबाज वासुदेव बरेठ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 12 रन देकर चार विकेट प्राप्त किया,  मोहित रावत और दीपक सिंह बघेल ने दो-दो विकेट प्राप्त किया ।

इस तरह बिलासपुर ब्लू ने यह मैच 52 से जीतकर मेंस सीनियर एलीट ग्रुप T20 इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का किया।

मैच के निर्णायक मोहम्मद दाऊद और मनजीत सिंह थे, स्कोरर महेंद्र साहू और ऑब्जर्वर दलजीत सिंह सिडाना बिलासपुर टीम के कोच आकाश सिंह थे।

बिलासपुर ब्लू प्लेट ग्रुप सेमीफाइनल जीत के साथ ही सीनियर टी- 20 एलीट ग्रुप में पहुंचने पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के सचिव विंटेश अग्रवाल, छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव मुकुल तिवारी, क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया, सचिव देवेंद्र सिंह, अनुराग बाजपेई,  आलोक श्रीवास्तव, महेंद्र गंगोत्री,  रितेश शुक्ला, आशीष शुक्ला, सुशांत राय, ओपी यादव, दिलीप सिंह, प्रिंस टुटेजा , शरद मुरारका, आनंद तावड़कर, राजेश शुक्ला,  कमल घोष ,टी साई कुमार, राजुल जाजोदिया, डॉ अशोक मेहता, डॉ वैभव ओटत्तलवार, डॉ आर डी पाठक ,  भूपेंद्र पांडे, सैलेश सैमुअल, अपूर्व भंडारी, फिरोज अली, अभिषेक सिंह, अभुदय कांत सिंह, रोहित ध्रुव, आकाश सिंह, शिवेंद्र सिंह प्रवीण कुमार, शेख अल्फाज, महेश दत्त मिश्रा, अभिनव शर्मा, सोनल वैष्णव, मोईन मिर्जा,  मोहम्मद ज़ाकिर,  आयुश दीक्षित , नंद गिरीश और बिलासपुर के क्रिकेटर ने   बधाइयां  शुभकामनाएं प्रेषित किए

 
यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव देवेंद्र सिंह द्वारा दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post