क्रिकेट संघ बिलासपुर की मेंस सीनियर टी 20 ट्रॉयल 14 अप्रैल 2026 को राजा रघुराज सिंह स्टेडियम मे

डेली न्यूज़ टाइम्स.... बिलासपुर....

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेंस सीनियर टी 20 ट्रॉयल का आयोजन किया जा रहा है । 
जिसके लिए क्रिकेट संघ बिलासपुर द्वारा 14 अप्रैल बुधवार को दोपहर 1:00 बजे बजे मेंस सीनियर टी 20 का ट्रायल लिया जा रहा है। जो की राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में कराया जाएगा ।


जिसके लिए ट्रायल देने वाले सभी खिलाड़ी अपना ओरिजिनल डॉक्यूमेंट जैसे अंतिम 6 साल के मार्कशीट , पीवीसी आधार कार्ड,  डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट और एक पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है  और साथ ही ट्रायल और रजिस्ट्रेशन फीस 500 रूपये देने होंगे 

इस वर्ष जो ट्रायल लिया जा रहा है वह 2026-27   सत्र के लिए लिया जाएगा।


ट्रायल व्हाइट ड्यूज बॉल्स से लिया जाएगा और सभी खिलाड़ी कलर वेश भूषा में ट्रायल देंगे। 


यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव देवेंद्र सिंह द्वारा दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post