डेली न्यूज़ टाइम्स...
बिलासपुर..... कलेक्टर के निर्देश और उप संचालक के मार्गदर्शन में खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 10 अप्रैल 2026 और 12 अप्रैल 2026 को खनिज अमले ने विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया।
जांच के दौरान चकरभाठा, रहंगी-बिल्हा, दगोरी, उमरिया, उड़नताल, खपरी, कोहरौदा, बर्तोरी, सेलर, पिपरा और खैरा सहित कई इलाकों में वाहनों की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान अलग-अलग स्थानों से अवैध रूप से खनिज परिवहन करते कुल 8 वाहनों को जब्त किया गया।
उड़नताल क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन करते 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली, उमरिया से ईंट मिट्टी ले जाते 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली, खैरा से मुरुम परिवहन करते 1 हाइवा वाहन, अशोक नगर क्षेत्र से गिट्टी ले जाते 1 हाइवा वाहन और पिपरा क्षेत्र से रेत परिवहन करते 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया गया।
जब्त किए गए सभी 2 हाइवा और 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस थाना बिल्हा और कोनी की अभिरक्षा में रखा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ आगे भी इसी तरह लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।