डेली न्यूज़ टाइम्स... ( क्राइम अपडेट)....
मरवाही पुलिस ने अवैध सट्टा संचालन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर मोबाइल और नगदी जब्त की है। लेकिन इस कार्रवाई के बाद सवाल यह भी उठने लगे हैं कि पेंड्रा और गौरेला नगर के बीचों-बीच लंबे समय से खुलेआम सट्टा नंबर लिखे जा रहे हैं, फिर भी वहां अब तक प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हो सकी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के प्रमुख इलाकों में सट्टा कारोबार खुलेआम संचालित हो रहा है, जिसकी जानकारी पुलिस तक भी है, बावजूद इसके कार्रवाई सीमित नजर आती है। मरवाही में हुई कार्रवाई के बाद अब लोगों की निगाहें पेंड्रा और गौरेला पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी टिक गई हैं कि क्या वहां भी ऐसे अवैध कारोबार पर सख्ती दिखाई जाएगी या नहीं।
अब देखना होगा कि जीपीएम पुलिस जिले के अन्य क्षेत्रों में चल रहे इस अवैध कारोबार पर कब तक अंकुश लगा पाती है।