डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )....
रायपुर.....
बिलासपुर जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक एवं आंध्र प्रदेश प्रभारी के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। मनरेगा का नाम परिवर्तित करने के विरोध में आयोजित इस प्रदर्शन में वे अपने सैकड़ों सहयोगियों के साथ शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं—राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव, विकास उपाध्याय और अरुण वोरा से मुलाकात कर महत्वपूर्ण चर्चा की।
कार्यक्रम में उनके साथ मोहन जायसवाल, पं. जितेंद्र शर्मा (जीतू), चरण सिंह राज, रमेश शिकारी (सरपंच), भागवत निर्मलकर, मनोज श्रीवास, दीपक कश्यप, कृष्ण श्रीवास, राम लखन जायसवाल, मंगल वाजपेई, राहुल गोरख, कामरान खान, शुभम श्रीवास, रामेश्वर केसरी, अमन साहू, मुकेश अग्रवाल, नवीन दुबे, आयुष सिंह, राज कौशल श्रीवास्तव, अनिल साहू, हरीश वर्मा, पवन सिंह ठाकुर, रवि बघेल, दादूराम लस्कर, चंद्र प्रकाश केसरवानी, सुखदेव तिवारी, हृदेश कश्यप, प्रशांत काशी, सोनू कश्यप, धनंजय कश्यप, ओमप्रकाश श्रीवास, लक्ष्मी यादव, राजेश यादव, राम प्रसाद केवट, रामप्रसाद चंद्राकर, प्रकाश कमल सेन, श्रीमती अन्नपूर्णा ध्रुव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।