डेली news टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )....
बिलासपुर.... भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा जिला बिलासपुर ग्रामीण की समस्त मंडल कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय तथा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मरदूम इकबाल खान के मार्गदर्शन में, भाजपा संभाग प्रभारी, सहप्रभारी एवं जिला प्रभारी के निर्देशानुसार भाजपा बिलासपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल की अनुशंसा पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मुशर्रफ खान ने बिलासपुर ग्रामीण जिले के समस्त मंडलों की कार्यकारिणी की घोषणा की है।
जिलाध्यक्ष मुशर्रफ खान ने कहा कि नवगठित कार्यकारिणी संगठन को मजबूत करने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी।
उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि सभी कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
देखे पूरी लिस्ट 👇
बेलतरा उत्तर मंडल 👆
कोटा मंडल 👆
लोहर्षि मंडल 👆
देवरिखुर्द मंडल 👆
मस्तूरी मंडल 👆
बेलतरा दक्षिण 👆
रतनपुर मंडल 👆
जायराम गतौरा मंडल 👆
बेलतरा पूर्व मंडल 👆