डेली न्यूज़ टाइम्स.... ( जिया उल्ला खान)....
बिलासपुर.....
मार्क अस्पताल, बिलासपुर के वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. कमलेश कुमार मौर्य ने इंदौर में आयोजित यूरोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (USI) के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन में सक्रिय सहभागिता की। इस सम्मेलन में देशभर से आए नामी यूरोलॉजिस्ट एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भाग लिया..
डॉ. कमलेश मौर्य ने सम्मेलन के दौरान अपना महत्वपूर्ण शोध पत्र प्रस्तुत किया, जिसे विशेषज्ञों द्वारा सराहना मिली। इसके साथ ही उन्हें एक वैज्ञानिक सत्र की अध्यक्षता (चेयरमैन) करने का अवसर भी प्राप्त हुआ, जो उनके अनुभव और विशेषज्ञता को दर्शाता है।
डॉ. मौर्य निरंतर अकादमिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मेलनों में अपनी सहभागिता दर्ज कराते रहे हैं। उनके शोध कार्यों का उद्देश्य यूरोलॉजी क्षेत्र में नवीन तकनीकों एवं बेहतर उपचार पद्धतियों को बढ़ावा देना है।
उल्लेखनीय है कि मार्क अस्पताल छत्तीसगढ़ का एकमात्र अस्पताल है, जिसे नेशनल बोर्ड ऑफ एग्ज़ामिनेशन (NBE) द्वारा एमएस के बाद सर्जनों को यूरोलॉजी में प्रशिक्षण देने की मान्यता प्राप्त है। यह अस्पताल एक मल्टी-स्पेशियलिटी संस्थान है, जहाँ विशेष रूप से यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी एवं न्यूरोलॉजी सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
डॉ. कमलेश मौर्य की इस उपलब्धि से न केवल मार्क अस्पताल बल्कि पूरे बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।