संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम, टीपू खान को मिली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में अहम जिम्मेदारी

डेली न्यूज़ टाइम्स.... ( जिया उल्ला खान)....
बिलासपुर.....
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा में संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए टीपू खान को बिलासपुर ग्रामीण जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान की सहमति तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जयसवाल की अनुशंसा पर की गई।
नियुक्ति के बाद टीपू खान ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरेंगे। उन्होंने भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और अल्पसंख्यक मोर्चा की पूरी टीम का धन्यवाद किया।

टीपू खान की नियुक्ति से संगठन में नया उत्साह देखने को मिल रहा है और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post