जीपीएम में मजदूरों को बड़ी राहत: इंटक ने हाई कोर्ट वकील की नियुक्ति की

डेली न्यूज़ टाइम्स.... ( जिया उल्ला खान )....
जीपीएम... मजदूर, गरीब, किसान और आदिवासी परिवारों की लगातार कानूनी समस्याओं को देखते हुए इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने संगठन में हाई कोर्ट वकील की नियुक्ति की है। बिलासपुर हाई कोर्ट की अधिवक्ता संध्या बघेल पनिका को इंटक संगठन का विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया है।
जिला जीपीएम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इदरीस अंसारी ने बताया कि अब मजदूर, गरीब, किसान और आदिवासियों से जुड़े सभी कोर्ट-कचहरी के मामलों को संध्या बघेल पनिका देखेंगी। संगठन में आने वाले प्रकरणों पर भी उनकी सलाह और मार्गदर्शन में जवाबी कार्रवाई की जाएगी।

गरीब मजदूरों को मिलेगा कानूनी सहारा

मीडिया से चर्चा में इदरीस अंसारी ने कहा कि अक्सर गरीब मजदूर आर्थिक तंगी के कारण अपना केस नहीं लड़ पाते। ऐसे में संगठन स्तर पर वकील की नियुक्ति बेहद जरूरी थी। अब जरूरतमंद मजदूरों के मामलों की पैरवी संगठन के माध्यम से की जाएगी और उन्हें उनका हक-अधिकार दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।

उद्योगों में मनमानी पर भी होगी कार्रवाई

इंटक अध्यक्ष ने यह भी कहा कि जिला जीपीएम में संचालित उद्योग, फैक्ट्री, पेट्रोल पंप, आरा मिल, राइस मिल और क्रेशर समेत विभिन्न संस्थानों में मजदूरों के साथ हो रही मनमानी के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मजदूरों के श्रम अधिकारों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए वकील के माध्यम से संबंधित संस्थानों पर आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
इस नियुक्ति से इंटक परिवार में खुशी का माहौल है। संगठन पदाधिकारियों का मानना है कि अब मजदूरों के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ मजबूत और कानूनी तरीके से आवाज उठाई जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post