कथित पत्रकार ताबीर हुसैन पर छत्तीसगढ़ी फिल्म डायरेक्टर को प्रताड़ित करने का आरोप, मस्तूरी थाना में धारा 174 के तहत NCR मामला दर्ज

डेली न्यूज़ टाइम्स... डेस्क खबर /बिलासपुर....

 छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े डायरेक्टर उदय कृष्ण रात्रे ने कथित पत्रकार ताबीर हुसैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि ताबीर हुसैन द्वारा संचालित सोशल मीडिया अकाउंट “Cinema 36” के माध्यम से उनके संबंध में लगातार तंजपूर्ण, अपमानजनक एवं आपत्तिजनक पोस्ट सार्वजनिक रूप से प्रकाशित की गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित पोस्टों में डायरेक्टर के कथित जेल जाने एवं जमानत पर बाहर आने की बातों को व्यंग्यात्मक और अपमानजनक ढंग से प्रस्तुत किया गया। साथ ही “ससुराल से आकर दुबारा फिल्म लाइन में काम चालू किया” जैसे वाक्यों का उल्लेख कर उनके निजी जीवन को लेकर टिप्पणी की गई, जिसे शिकायतकर्ता ने सामाजिक रूप से नीचा दिखाने और मानसिक प्रताड़ना का प्रयास बताया है।

बताया गया है कि डायरेक्टर से जुड़ा मामला माननीय न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट कर “मीडिया ट्रायल” जैसा माहौल बनाया गया, जिससे उनकी छवि को गंभीर क्षति पहुंची है।

डायरेक्टर उदय कृष्ण रात्रे ने शासन-प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। इधर, मस्तूरी थाना में BNS की धारा 174 के अंतर्गत मामला NCR दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।
पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post