डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान)....
बिलासपुर/बेलतरा...
भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम निर्णय लेते हुए राजू सोनकर को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, पूर्वी मंडल बेलतरा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है।
नियुक्ति पर राजू सोनकर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं अपने यशस्वी विधायक सुशांत शुक्ला जी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन्हें सौंपा है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरेंगे। संगठन को मजबूत करना और समाज के हित में कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
राजू सोनकर ने बताया कि उन्हें संदेशों और फोन कॉल के माध्यम से लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं, जिसके लिए उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का हृदय से धन्यवाद किया।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, राजू सोनकर के नेतृत्व में पूर्वी मंडल बेलतरा में अनुसूचित जाति मोर्चा को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद है।