डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान)...
बिलासपुर...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सिविल लाइन और थाना सिरगिट्टी पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में चिल्हर गांजा बेचने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी के विरुद्ध धारा 20 (B) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
थाना सिविल लाइन क्षेत्र (मिनी बस्ती) से गिरफ्तारी
पुलिस ने मिनी बस्ती क्षेत्र से दो महिलाओं को गांजा बेचते हुए पकड़ा है।
केजा बाई पति छेदी खांडे (55 वर्ष) के कब्जे से 200 ग्राम गांजा और 240 रुपये बिक्री रकम जब्त की गई।
जाहिरन बी पति हारून खान (58 वर्ष) के पास से 220 ग्राम गांजा और 640 रुपये बिक्री रकम बरामद की गई।
थाना सिरगिट्टी क्षेत्र से दो आरोपी गिरफ्तार
राजू दास मानिकपुरी (55 वर्ष), निवासी बछेरापारा तिफरा से 570 ग्राम गांजा जब्त किया गया।
मन्नू यादव (26 वर्ष), निवासी यादव नगर तिफरा के कब्जे से 593 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
पुलिस द्वारा इस पूरे अवैध नशा कारोबार की End to End इन्वेस्टीगेशन की जा रही है, ताकि गांजा सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपियों तक पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।