डीसीटी रियल एस्टेट डेवलपर्स के निदेशक राजेंद्र सिंह राजपूत को मिला “उभरता छत्तीसगढ़” सम्मान


डेली न्यूज़ टाइम्स... (जिया उल्ला खान)..
बिलासपुर....
डीसीटी रियल एस्टेट डेवलपर्स के निदेशक राजेंद्र सिंह राजपूत को “उभरता छत्तीसगढ़ (Emerging Chhattisgarh)” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा प्रदान किया गया।
यह पुरस्कार रियल एस्टेट क्षेत्र में उनके दूरदर्शी नेतृत्व, उत्कृष्ट कार्यशैली और छत्तीसगढ़ के विकास में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है। उनके नेतृत्व में डीसीटी रियल एस्टेट डेवलपर्स ने गुणवत्ता, विश्वास और नवाचार को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा किया है।
यह सम्मान न केवल कंपनी बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है, जो छत्तीसगढ़ में विकास, निवेश और रियल एस्टेट क्षेत्र की निरंतर प्रगति को दर्शाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post