डेली न्यूज़ टाइम्स.... ( जिया उल्ला खान )...
डेस्क खबर/..
केंद्र सरकार ने बजट 2026-27 में मेक-इन-इंडिया को मजबूत करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बड़ा प्रोत्साहन दिया है। इसके चलते भारत में बने स्मार्टफोन और टैबलेट के दाम घट सकते हैं, जिससे उपभोक्ताओं को सीधा फायदा मिलेगा।
सरकार के फैसले से देश में स्मार्टफोन और टैबलेट का घरेलू उत्पादन बढ़ेगा, जिससे न केवल आयात पर निर्भरता घटेगी बल्कि आम लोगों को किफायती डिवाइस उपलब्ध हो सकेंगे।
दवाओं के दाम घटेंगे
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी राहत देते हुए कई अहम घोषणाएं कीं—
कैंसर की 17 दवाएं सस्ती होंगी
7 गंभीर और दुर्लभ बीमारियों की दवाओं के दाम घटेंगे
शुगर (डायबिटीज) की दवाएं भी सस्ती होंगी
दवाओं और मेडिकल डिवाइस पर कस्टम ड्यूटी घटाने का फैसला लिया गया है, जिससे इलाज की लागत कम होगी।
ये चीजें भी होंगी सस्ती
बजट में कई रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुओं को सस्ता करने का ऐलान किया गया है—
विदेश यात्रा होगी पहले से सस्ती
CNG और बायोगैस के दाम घटेंगे
सोलर से जुड़े उत्पाद सस्ते होंगे
जूते, मोबाइल बैटरी और ओवन भी सस्ते होने की उम्मी
आम जनता को सीधा फायदा
बजट 2026-27 में किए गए ये ऐलान महंगाई से जूझ रही आम जनता के लिए राहत भरे हैं। सरकार का फोकस घरेलू मैन्युफैक्चरिंग, स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने और ऊर्जा के किफायती विकल्पों को बढ़ावा देने पर साफ दिखाई देता है।