बिलासपुर की अर्पिता दत्ता का NCC रिपब्लिक डे कैंप के लिए चयन, बढ़ाया जिले का मान

डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )....
बिलासपुर....
रेलवे इंग्लिश मीडियम स्कूल क्रमांक–1, बिलासपुर की कक्षा 9वीं की छात्रा अर्पिता दत्ता (14 वर्ष) का चयन NCC रिपब्लिक डे कैंप (RDC) के लिए हुआ है। अर्पिता एक अनुशासित, मेहनती एवं प्रतिभाशाली NCC कैडेट हैं। उनके पिता का नाम गौतम दत्ता है।
अर्पिता ने कठिन चयन प्रक्रिया के दौरान ड्रिल, अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए RDC जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिविर में स्थान प्राप्त किया।
 NCC में रिपब्लिक डे कैंप का चयन देश के चुनिंदा कैडेट्स को ही मिलता है और इसे सर्वोच्च उपलब्धियों में से एक माना जाता है।
RDC के दौरान अर्पिता ने 26 जनवरी के राष्ट्रीय कार्यक्रमों, प्रधानमंत्री रैली सहित कई महत्वपूर्ण आयोजनों में सहभागिता कर विद्यालय, जिला एवं राज्य का नाम रोशन किया।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, NCC अधिकारियों एवं परिजनों ने अर्पिता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post