सुल्तान कुरैशी बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कार्यालय मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी

डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान)...
बिलासपुर....
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला बिलासपुर ग्रामीण में संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम निर्णय लिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इक़बाल जी की सहमति, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मुशर्रफ खान जी, भाजपा जिला अध्यक्ष ग्रामीण मोहित जायसवाल जी एवं बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला जी की अनुशंसा से सुल्तान कुरैशी जी को अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कार्यालय मंत्री का नवीन दायित्व सौंपा गया है।
इस नियुक्ति से अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि सुल्तान कुरैशी जी अपने दायित्व का निष्ठा और सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।

उल्लेखनीय है कि सुल्तान कुरैशी जी को बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला जी का करीबी माना जाता है, जिससे संगठनात्मक समन्वय और मजबूती को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post