जीपीएम जिले के भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष बने सिद्धार्थ दुबे

डेली न्यूज़ टाइम्स.... ( जिया उल्ला खान )....
गौरेला–पेंड्रा–मरवाही (जीपीएम) जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नया नेतृत्व मिला है। सिद्धार्थ दुबे को जीपीएम जिले का भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सिद्धार्थ दुबे लगातार पार्टी संगठन को मजबूत करने और युवा वर्ग को भाजपा से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और युवाओं के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

बताया जाता है कि सिद्धार्थ दुबे, गौरेला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मुकेश दुबे के भतीजे हैं। युवा मोर्चा संगठन में उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों को देखते हुए यह नियुक्ति की गई है, जिससे जिले में संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post