मुशर्रफ़ खान के नेतृत्व में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ग्रामीण बिलासपुर की नई कार्यकारिणी घोषित

डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान)....
....
बिलासपुर। प्रदेश अध्यक्ष मखमूर ईक़बाल खान जी की सहमति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल जी की अनुशंसा पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष मुशर्रफ़ खान ने संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए पदाधिकारियों की घोषणा की है। 

कार्यकारिणी की सूची जारी होते ही मोर्चा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।
नवगठित कार्यकारिणी के माध्यम से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा अल्पसंख्यक समाज को भाजपा की नीतियों से जोड़ने की दिशा में प्रभावी कार्य करने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मुशर्रफ़ खान ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और मोर्चा को नई दिशा प्रदान करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।

Post a Comment

Previous Post Next Post