सरकंडा पुलिस ने चोरी का मामला सुलझाया, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार

डेली न्यूज़ टाइम्स.... ( जिया उल्ला खान)...
बिलासपुर जिले के थाना सरकंडा पुलिस को चोरी के एक प्रकरण में बड़ी सफलता मिली है। रिपोर्ट दर्ज होने के महज कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपी को चोरी की पूरी मशरूका के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 1 लाख 15 हजार रुपये नकद और आर्टिफिशियल ज्वेलरी बरामद की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
मामले का विवरण

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ईतवारा बाई यादव, उम्र 60 वर्ष, निवासी चांटीडीह सरकंडा, चना-मुर्रा बेचने का कार्य करती हैं। 15 जनवरी 2026 को सुबह करीब 7 बजे वह रोज की तरह अपने घर में ताला लगाकर बिक्री के लिए बाहर गई थीं। दोपहर करीब 12 बजे जब वह वापस लौटीं तो उन्होंने देखा कि घर का ताला और कुंडी टूटी हुई थी तथा कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर थैले में रखे 1,15,000 रुपये नकद और बाजारू आर्टिफिशियल चूड़ियां (5 नग) गायब पाई गईं। अज्ञात चोर द्वारा चोरी किए जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई।

त्वरित कार्रवाई में खुलासा

रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने विवेचना शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हरिशचन्द्र देवांगन उर्फ हरि, जो प्रार्थिया के घर के आसपास का ही निवासी है, घटना के समय दोपहर में संदिग्ध रूप से घूम रहा था। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिनके निर्देश पर चोरी के मामले का त्वरित निराकरण करने के लिए टीम गठित की गई।
थाना प्रभारी सरकंडा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदेही हरि उर्फ हरिशचन्द्र देवांगन को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई नकद राशि 1,15,000 रुपये और आर्टिफिशियल चूड़ियां (5 नग) बरामद कर ली गईं।

आरोपी का विवरण

आरोपी हरिशचन्द्र देवांगन उर्फ हरि, पिता झूमूक लाल देवांगन, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम बलौला, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा, वर्तमान में नंदेश्वर मंदिर के पास चांटीडीह सरकंडा में निवासरत है।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। सरकंडा पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post