डेली न्यूज़ टाइम्स.... ( जिया उल्ला खान )...
बिलासपुर। BNI बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी कड़ी में गत दिवस मेले की आधिकारिक पत्रिका का विमोचन शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य प्रायोजक फार्च्यून एलिमेंट्स तथा सह-प्रायोजक अद्वैत फार्म्स के संस्थापक अनिल मुंधरा सहित प्रकाश ग्वालानी, जितेंद्र गांधी, कमल सोनी, वरिष्ठ पार्षद राजेश सिंह, रोटरी क्लब से प्रकाश माहेश्वरी एवं पुरुषोत्तम अग्रवाल, टायर संघ से निट्टू सिंह परिहार तथा प्रेस जगत के अनेक वरिष्ठजन मौजूद रहे।
यह भव्य मेला आगामी 29 जनवरी से 3 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। मेले में प्रतिदिन विविध सांस्कृतिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक कार्यक्रम होंगे, साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। मेले की विस्तृत जानकारी संयोजक गणेश अग्रवाल ने दी।
मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. किरणपाल सिंह चावला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी निहारिका अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि सम्मान समारोह के अंतर्गत देहदान व नेत्रदान करने वालों को श्रद्धांजलि देकर उनके परिजनों का सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा 50 वर्ष का वैवाहिक जीवन पूर्ण करने वाले 11 जोड़ों, बच्चों की वीरता, सावित्री बाई फुले नारी शक्ति पुरस्कार के तहत 11 महिलाओं, विभिन्न जिलों के अग्रणी व्यापारियों, गिनीज बुक रिकॉर्ड धारकों, छत्तीसगढ़ सेवा रत्न, उद्योगपति ऑफ द ईयर, स्टार्टअप अवार्ड, लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड सहित कई अन्य श्रेणियों में सम्मान प्रदान किए जाएंगे।
प्रतियोगिताओं में बिलासपुर गॉट टैलेंट, राइजिंग वॉइस ऑफ बिलासपुर, मिस्टर-मिस बिलासपुर, आइडियल कपल, रॉयल कपल, इंटर स्कूल डांस, स्टार्टअप आइडिएशन अवार्ड, बॉडी बिल्डिंग, हेल्दी बेबी, मेहंदी, रंगोली, ड्राइंग-पेंटिंग, साइंस मॉडल प्रतियोगिता सहित अनेक आयोजन होंगे।
मनोरंजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में औरंगाबाद से जादूगर की प्रस्तुति, लोक नृत्य, भजन-कीर्तन, कवि सम्मेलन जैसे आकर्षक कार्यक्रम शामिल रहेंगे। सामाजिक सरोकार के तहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। रोटरी क्लब ग्रीन द्वारा अतिथियों का स्वागत पौधों के माध्यम से किया जाएगा, वहीं रोटरी क्लब यूनाइटेड प्रतिदिन निशुल्क सीपीआर प्रशिक्षण देगा। नाइस टेक के सहयोग से रोजगार मेले के अंतर्गत विभिन्न कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा।
इस अवसर पर BNI मेला कार्यसमिति के 50 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे। इनमें को-स्पॉन्सर निखिल माखीजा, डॉ. सचिन यादव, विनोद पाण्डेय, डॉ. कमलेश मौर्य, डॉ. लक्ष्मी अनंत, ललित अग्रवाल, शंकर राव, हरिकिशन साहू, डॉ. सत्येंद्र खूंटे, अंकित मोदी, अविनाश मोदी, आलोक केडिया, विजय देशमुख, रोहित मिश्रा, जसबीर चावला, विकास कुकरेजा, संतोष निषाद, जितेंद्र कमावीसदार, सह-संयोजक राजीव अग्रवाल, मनीष जैन, पंकज श्रीवास्तव, अंकित अग्रवाल, अंकिता तिवारी, शुचिता सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव सहित अनेक सदस्य शामिल रहे।