डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )
गौरेला...
नगर पालिका परिषद गौरेला में नवनिर्मित अटल परिसर का भव्य उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष श्री मुकेश दुबे द्वारा किया गया। यह परिसर भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों, सुशासन और जनकल्याण की भावना को समर्पित है, जो नगर विकास और नागरिक सुविधाओं को नई दिशा प्रदान करेगा।
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मुकेश दुबे सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी न केवल छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता थे, बल्कि उन्होंने देश के विकास को गति देने वाली कई जनकल्याणकारी योजनाओं की नींव रखी। उनके नेतृत्व और दूरदर्शी सोच से भारत को एक नई पहचान मिली।
कार्यक्रम में बताया गया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ राज्य के 100 शहरों में नवनिर्मित अटल परिसरों का एक साथ लोकार्पण किया गया, जो उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।