डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )...
बिलासपुर /सीपत.. जिला ग्रामीण भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद मुसर्रफ खान तथा ग्रामीण युवा मोर्चा अध्यक्ष के रूप में दायित्व संभालने के पश्चात ऋषभ चतुर्वेदी के प्रथम सीपत आगमन पर सीपत नवडीह चौक में भाजपा मंडल सीपत द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिला मंत्री ग्रामीण भाजपा प्रणव शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा रियाज अशरफी, विशेष आमंत्रित सदस्य ललित यादव, जिला उपाध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा तुषार चंद्राकर, मन्नू सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दोनों पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।