शराब के नशे में युवक की अस्पताल में मौत, पीएम रिपोर्ट का इंतज़ार

डेली न्यूज़ टाइम्स.... ( जिया उल्ला खान )...
बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां नशे की हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान ओमप्रकाश श्रीवास (उम्र करीब 40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बंगाली पारा, सरकंडा का रहने वाला था।
जानकारी के मुताबिक ओमप्रकाश अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक बेहोश हो गया, जिसके बाद परिजनों और दोस्तों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर इलाज जारी था, लेकिन उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post