डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )
जिला जीपीएम....
सारबहरा निवासी लेवर ठेकेदार मिलन सिंह उर्फ राजू ने कुछ दिन पहले अपनी शिकायत जिला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) में दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि मकान मालिक दाऊद खान द्वारा किए गए कार्य की मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा था।
शिकायत प्राप्त होते ही इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। दोनों पक्षों—मकान मालिक और लेवर ठेकेदार—के बीच काम का नाप कराया गया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि मकान मालिक दाऊद खान को लेवर ठेकेदार मिलन सिंह को 52,000 रुपए का भुगतान करना है।
इदरीस अंसारी ने दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता कराते हुए राशि को किस्तों में देने का निर्णय कराया। समझौते के बाद मकान मालिक दाऊद खान ने कल 11,000 रुपए की पहली किस्त इंटक जिला कार्यालय में जमा की। आज यह राशि इंटक जिला अध्यक्ष ने स्वयं लेवर ठेकेदार मिलन सिंह को बुलाकर सौंपी और उसका लिखित हस्ताक्षर भी लिया।
अध्यक्ष के अनुसार, आने वाले दिनों में दूसरी किस्त भी जमा कराई जाएगी, जिसके बाद अगली राशि भी लेवर ठेकेदार को दी जाएगी।
मीडिया द्वारा पूछे जाने पर लेवर ठेकेदार मिलन सिंह उर्फ राजू ने कहा—
“इंटक अध्यक्ष इदरीस अंसारी हम गरीब मजदूरों के लिए मसीहा की तरह काम करते हैं। वे बिना भेदभाव हमारी समस्याएँ सुनते हैं और हमारा हक हमें दिलाते हैं। इससे पहले हमारी कहीं सुनवाई नहीं होती थी।”