डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )...
बिलासपुर...
बेलतरा विधानसभा के पूर्व विधायक रजनीश कुमार सिंह को राज्य शासन द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, बिलासपुर का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भाजपा युवा नेता दिपक नादम एवं वरिष्ठ अधिवक्ता योगेश मुदालियर ने सौजन्य भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर दीपक नादम एवं योगेश मुदालियर ने कहा कि रजनीश कुमार सिंह जी को सौंपा गया यह महत्वपूर्ण दायित्व उनके संगठनात्मक अनुभव, ईमानदारी और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण है। उनके कुशल नेतृत्व में सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी और बैंक की कार्यप्रणाली और अधिक सशक्त होगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि रजनीश कुमार सिंह जी के मार्गदर्शन में बैंक किसानों, ग्रामीण क्षेत्रों और आम नागरिकों के हित में प्रभावी योजनाएं लागू करेगा, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी और सहकारिता व्यवस्था मजबूत होगी।